सो दयाल नहिं कहेउ कछु उर

दोहा १०६ (ख) · उत्तरकाण्ड

दोहा पाठ

सो दयाल नहिं कहेउ कछु उर न रोष लवलेस। अति अघ गुर अपमानता सहि नहिं सके महेस॥ १०६ (ख) ॥

अर्थ

गुरुजी दयालु थे, [मेरा दोष देखकर भी] उन्होंने कुछ नहीं कहा; उनके हृदय में लेशमात्र भी क्रोध नहीं हुआ। पर गुरु का अपमान बहुत बड़ा पाप है; अतः महादेवजी उसे नहीं सह सके।

संदर्भ

यह उत्तरकाण्ड के “गुरु अपमान और शिव का शाप” प्रकरण का दोहा १०६ (ख) है। इस प्रकरण में काकभुशुण्डि द्वारा पूर्वजन्म में गुरु-अपमान और शिवजी के शाप का वृत्तांत का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
गुरु अपमान और शिव का शाप