ग्यान बिराग जोग बिग्याना
ग्यान बिराग जोग बिग्याना
चौपाई ८, दोहा ११५ के अंतर्गत · उत्तरकाण्ड
चौपाई पाठ
ग्यान बिराग जोग बिग्याना। ए सब पुरुष सुनहु हरिजाना॥ पुरुष प्रताप प्रबल सब भाँती। अबला अबल सहज जड़ जाती॥ ८ ॥
अर्थ
हे हरिजाना! सुनिये; ज्ञान, वैराग्य, योग, विज्ञान-ये सब पुरुष हैं; पुरुष का प्रताप सब प्रकार से प्रबल होता है। अबला (माया) स्वाभाविक ही निर्बल और जाति (जन्म) से ही जड़ (मूर्ख) होती है।
संदर्भ
यह उत्तरकाण्ड के “ज्ञान और भक्ति की महिमा” प्रकरण का चौपाई ८, दोहा ११५ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में ज्ञान, भक्ति और ज्ञानदीपक के प्रतीक द्वारा भक्ति की सहज महिमा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
ज्ञान और भक्ति की महिमा