भरत अनुज सौमित्रि समेता
भरत अनुज सौमित्रि समेता
चौपाई १, दोहा १९ के अंतर्गत · उत्तरकाण्ड
चौपाई पाठ
भरत अनुज सौमित्रि समेता। पठवन चले भगत कृत चेता॥ अंगद हृदयँ प्रेम नहिं थोरा। फिरि फिरि चितव राम कीं ओरा॥ १ ॥
अर्थ
भरत और छोटे भाई सौमित्रि (लक्ष्मणजी) सहित, भक्त की करनी को याद करके उनको पहुँचाने चले। अंगद के हृदय में थोड़ा प्रेम नहीं है (अर्थात् बहुत अधिक प्रेम है)। वे फिर-फिर कर श्रीरामजी की ओर देखते हैं।
संदर्भ
यह उत्तरकाण्ड के “वानरों की और निषाद की विदाई” प्रकरण का चौपाई १, दोहा १९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में श्रीराम द्वारा वानरों और निषाद की प्रेमपूर्ण विदाई एवं आलिंगन का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
वानरों की और निषाद की विदाई