आवत देखि लोग सब कृपासिंधु भगवान

दोहा ४ (क)

दोहा पाठ

आवत देखि लोग सब कृपासिंधु भगवान। नगर निकट प्रभु प्रेरेउ उतरेउ भूमि बिमान॥ ४ (क) ॥

अर्थ

कृपासागर भगवान्‌ श्रीरामचन्द्रजी ने सब लोगों को आते देखा, तो प्रभु ने विमान को नगर के समीप उतरने की प्रेरणा की। तब वह पृथ्वी पर उतरा।

संदर्भ

दोहा ४ (क)

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
भरत विरह, हनुमान आगमन