तामस तनु कछु साधन नाहीं

चौपाई २, दोहा ७ के अंतर्गत · सुन्दरकाण्ड

चौपाई पाठ

तामस तनु कछु साधन नाहीं। प्रीति न पद सरोज मन माहीं॥ अब मोहि भा भरोस हनुमंता। बिनु हरिकृपा मिलहिं नहिं संता॥ २ ॥

अर्थ

मेरा तामसी (राक्षस) शरीर होने से साधन तो कुछ बनता नहीं और न मन में श्रीरामचन्द्रजी के चरणकमलों में प्रेम ही है। परन्तु हे हनुमान्! अब मुझे विश्वास हो गया कि श्रीरामजी की मुझ पर कृपा है; क्योंकि हरि की कृपा के बिना संत नहीं मिलते।

संदर्भ

यह सुन्दरकाण्ड के “हनुमान-विभीषण संवाद” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ७ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में लंका में हनुमानजी और विभीषण की भेंट तथा राम-भक्ति से पूर्ण संवाद का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
हनुमान-विभीषण संवाद