रामु सत्यसंकल्प प्रभु सभा कालबस तोरि
रामु सत्यसंकल्प प्रभु सभा कालबस तोरि
दोहा ४१ · सुन्दरकाण्ड
दोहा पाठ
रामु सत्यसंकल्प प्रभु सभा कालबस तोरि। मैं रघुबीर सरन अब जाउँ देहु जनि खोरि॥ ४१ ॥
अर्थ
श्रीरामजी सत्यसंकल्प एवं [सर्वसमर्थ] प्रभु हैं और [हे रावण!] तुम्हारी सभा काल के वश है। अतः मैं अब श्रीरघुवीर की शरण जाता हूँ, मुझे दोष न देना।
संदर्भ
यह सुन्दरकाण्ड के “विभीषण की रावण को सलाह” प्रकरण का दोहा ४१ है। इस प्रकरण में विभीषण द्वारा रावण को नीति-उपदेश और रावण के अपमान के बाद विभीषण का लंका-त्याग निश्चय का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
विभीषण की रावण को सलाह