जामवंत के बचन सुहाए
जामवंत के बचन सुहाए
चौपाई १, दोहा १ के अंतर्गत · सुन्दरकाण्ड
चौपाई पाठ
जामवंत के बचन सुहाए। सुनि हनुमंत हृदय अति भाए॥ तब लगि मोहि परिखेहु तुम्ह भाई। सहि दुख कंद मूल फल खाई॥ १ ॥
अर्थ
जाम्बवान् के सुन्दर वचन सुनकर हनुमानजी के हृदय को बहुत ही भाये। [वे बोले--] हे भाई! तुम लोग दुःख सहकर, कन्द-मूल-फल खाकर तब तक मेरी राह देखना।
संदर्भ
यह सुन्दरकाण्ड के “हनुमानजी का लंका प्रस्थान, सुरसा परीक्षा” प्रकरण का चौपाई १, दोहा १ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में हनुमानजी का लंका प्रस्थान, सुरसा परीक्षा और छाया-ग्राहिणी राक्षसी वध का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
हनुमानजी का लंका प्रस्थान, सुरसा परीक्षा