स्वयंसिद्ध सब काज नाथ मोहि आदरु

सोरठा १७ (ख) · लंकाकाण्ड

सोरठा पाठ

स्वयंसिद्ध सब काज नाथ मोहि आदरु दियउ। अस बिचारि जुबराज तन पुलकित हरषित हियउ॥ १७ (ख) ॥

अर्थ

स्वामी के सब कार्य अपने-आप सिद्ध हैं; यह तो प्रभु ने मुझ को आदर दिया है [जो मुझे अपने कार्य पर भेज रहे हैं]। ऐसा विचार कर युवराज अंगद का हृदय हर्षित और शरीर पुलकित हो गया।

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “मंदोदरी का राम-महिमा कथन” प्रकरण का सोरठा १७ (ख) है। इस प्रकरण में मंदोदरी द्वारा रावण को श्रीराम की दिव्य महिमा बताकर वैर छोड़ने की विनती का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
मंदोदरी का राम-महिमा कथन