सो उठि गयउ कहत दुर्बादा
सो उठि गयउ कहत दुर्बादा
चौपाई ३, दोहा ४९ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड
चौपाई पाठ
सो उठि गयउ कहत दुर्बादा। तब सकोप बोलेउ घननादा॥ कौतुक प्रात देखिअहु मोरा। करिहउँ बहुत कहौं का थोरा॥ ३ ॥
अर्थ
वह रावण को दुर्वचन कहता हुआ उठकर चला गया। तब मेघनाद क्रोधपूर्वक बोला--सबेरे मेरी करामात देखना। मैं बहुत कुछ करूँगा; थोड़ा क्या कहूँ ? (जो कुछ वर्णन करूँगा थोड़ा ही होगा)।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “माल्यवान का रावण को समझाना” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा ४९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में माल्यवान द्वारा रावण को संधि और विवेक का परामर्श देने तथा रावण के दुराग्रह का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
माल्यवान का रावण को समझाना