रे खल का मारसि कपि भालू

चौपाई १, दोहा ८३ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड

चौपाई पाठ

रे खल का मारसि कपि भालू। मोहि बिलोकु तोर मैं कालू॥ खोजत रहेउँ तोहि सुतघाती। आजु निपाति जुड़ावउँ छाती॥ १ ॥

अर्थ

[लक्ष्मणजी ने पास जाकर कहा--] अरे दुष्ट! वानर-भालुओं को क्या मार रहा है? मुझे देख, मैं तेरा काल हूँ! [रावण ने कहा--] ओ रे मेरे पुत्र के घातक! मैं तुझको ढूँढ़ रहा था। आज तुझे मारकर [अपनी] छाती ठंडी करूँगा।

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “लक्ष्मण-रावण युद्ध” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ८३ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में लक्ष्मण और रावण के बीच भीषण युद्ध तथा अस्त्र-शस्त्रों के प्रचंड प्रहार का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
लक्ष्मण-रावण युद्ध