जेहिं बारीस बँधायउ हेला

चौपाई ३, दोहा ९ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड

चौपाई पाठ

जेहिं बारीस बँधायउ हेला। उतरेउ सेन समेत सुबेला॥ सो भनु मनुज खाब हम भाई। बचन कहहिं सब गाल फुलाई॥ ३ ॥

अर्थ

जिसने खेल-ही-खेल में समुद्र बाँध लिया और जो सेनासहित सुबेल पर्वत पर आ उतरा। हे भाई, कहो वह मनुष्य है, जिसे कहते हो कि हम खा लेंगे? सब गाल फुला-फुलाकर (पागलों की तरह) वचन कह रहे हैं!।

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “मंदोदरी का रावण को उपदेश” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा ९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में मंदोदरी द्वारा रावण को सीता-वापसी का उपदेश और रावण-प्रहस्त संवाद का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
मंदोदरी का रावण को उपदेश