जगत बिदित तुम्हारि प्रभुताई
जगत बिदित तुम्हारि प्रभुताई
चौपाई ५, दोहा १०४ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड
चौपाई पाठ
जगत बिदित तुम्हारि प्रभुताई। सुत परिजन बल बरनि न जाई॥ राम बिमुख अस हाल तुम्हारा। रहा न कोउ कुल रोवनिहारा॥ ५ ॥
अर्थ
तुम्हारी प्रभुता जगत भर में प्रसिद्ध है। तुम्हारे पुत्रों और कुटुम्बियों के बल का हाय! वर्णन ही नहीं हो सकता। श्रीरामचन्द्रजी के विमुख होने से ही तुम्हारी ऐसी दुर्दशा हुई कि आज कुल में कोई रोनेवाला भी न रह गया।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “मन्दोदरी विलाप, रावण की अन्त्येष्टि” प्रकरण का चौपाई ५, दोहा १०४ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में मन्दोदरी के विलाप और विभीषण द्वारा रावण की अन्त्येष्टि क्रिया का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
मन्दोदरी विलाप, रावण की अन्त्येष्टि