अब करि कृपा बिलोकि मोहि आयसु
अब करि कृपा बिलोकि मोहि आयसु
दोहा ११३ · लंकाकाण्ड
दोहा पाठ
अब करि कृपा बिलोकि मोहि आयसु देहु कृपाल। काह करौं सुनि प्रिय बचन बोले दीनदयाल॥ ११३ ॥
अर्थ
हे कृपालु अब मेरी ओर कृपा करके (कृपादृष्टि से) देखकर आज्ञा दीजिये कि मैं क्या [सेवा] करूँ! यह प्रिय वचन सुनकर दीनदयाल श्रीरामजी बोले--।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “देवताओं की स्तुति, इन्द्र की अमृत वर्षा” प्रकरण का दोहा ११३ है। इस प्रकरण में देवताओं की राम-स्तुति और इन्द्र द्वारा अमृत वर्षा से वानर-भालुओं का पुनर्जीवन का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
देवताओं की स्तुति, इन्द्र की अमृत वर्षा