मज्जनु कीन्ह मधुर फल खाए

चौपाई २, दोहा २५ के अंतर्गत · किष्किन्धाकाण्ड

चौपाई पाठ

मज्जनु कीन्ह मधुर फल खाए। तासु निकट पुनि सब चलि आए॥ तेहिं सब आपनि कथा सुनाई। मैं अब जाब जहाँ रघुराई॥ २ ॥

अर्थ

[आज्ञा पाकर] सब ने स्नान किया, मीठे फल खाए और फिर सब उसके पास चले आए। तब उसने अपनी सब कथा कह सुनाई [और कहा--] मैं अब जाऊँगी जहाँ श्रीरघुराई हैं।

संदर्भ

यह किष्किन्धाकाण्ड के “गुफा में स्वयंप्रभा के दर्शन” प्रकरण का चौपाई २, दोहा २५ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में सीता-खोज में वानरों का गुफा में तपस्विनी स्वयंप्रभा से मिलन और उनके द्वारा मार्गदर्शन का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
गुफा में स्वयंप्रभा के दर्शन