लछिमन तुरत बोलाए पुरजन बिप्र समाज
लछिमन तुरत बोलाए पुरजन बिप्र समाज
दोहा ११ · किष्किन्धाकाण्ड
दोहा पाठ
लछिमन तुरत बोलाए पुरजन बिप्र समाज। राजु दीन्ह सुग्रीव कहँ अंगद कहँ जुबराज॥ ११ ॥
अर्थ
लक्ष्मणजी ने तुरंत ही सब नगरनिवासियों को और ब्राह्मणों के समाज को बुला लिया और [उनके सामने] सुग्रीव को राज्य और अंगद को युवराज-पद दिया।
संदर्भ
यह किष्किन्धाकाण्ड के “तारा का विलाप, सुग्रीव का राज्याभिषेक” प्रकरण का दोहा ११ है। इस प्रकरण में तारा के विलाप पर श्रीराम के उपदेश, सुग्रीव का राज्याभिषेक और अंगद को युवराज पद का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
तारा का विलाप, सुग्रीव का राज्याभिषेक