छुद्र नदीं भरि चलीं तोराई
छुद्र नदीं भरि चलीं तोराई
चौपाई ३, दोहा १४ के अंतर्गत · किष्किन्धाकाण्ड
चौपाई पाठ
छुद्र नदीं भरि चलीं तोराई। जस थोरेहुँ धन खल इतराई॥ भूमि परत भा ढाबर पानी। जनु जीवहि माया लपटानी॥ ३ ॥
अर्थ
छोटी नदियाँ भरकर [किनारों को] तुड़ाती हुई चलीं, जैसे थोड़े धन से भी दुष्ट इतरा जाते हैं (मर्यादा का त्याग कर देते हैं)। पृथ्वी पर पड़ते ही पानी गँदला हो गया है, जैसे शुद्ध जीव के माया लिपट गयी हो।
संदर्भ
यह किष्किन्धाकाण्ड के “वर्षा ऋतु वर्णन” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा १४ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में वर्षा ऋतु में मेघ, पर्वत, वन और प्रकृति के सौंदर्य तथा विरह-भावों का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
वर्षा ऋतु वर्णन