सुनु सुभ कथा भवानि रामचरितमानस बिमल

सोरठा १२० (ख) · बालकाण्ड

सोरठा पाठ

सुनु सुभ कथा भवानि रामचरितमानस बिमल। कहा भुसुंडि बखानि सुना बिहग नायक गरुड़॥ १२० (ख) ॥

अर्थ

हे पार्वती। निर्मल रामचरितमानस की वह मंगलमयी कथा सुनो जिसे भुसुंडि ने विस्तार से कहा और पक्षियों के नायक गरुड़जी ने सुना था।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “श्रीरामावतार के हेतु” प्रकरण का सोरठा १२० (ख) है। इस प्रकरण में श्रीरामावतार के कारणों और रावण-कुम्भकर्ण के जन्म के हेतु का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीरामावतार के हेतु