सुमन बाटिका बाग बन बिपुल बिहंग
सुमन बाटिका बाग बन बिपुल बिहंग
दोहा २१२ · बालकाण्ड
दोहा पाठ
सुमन बाटिका बाग बन बिपुल बिहंग निवास। फूलत फलत सुपल्लवत सोहत पुर चहुँ पास॥ २१२ ॥
अर्थ
पुष्पवाटिका (फुलवारी), बाग और वन, जिनमें बहुत-से पक्षियों का निवास है, फूलते, फलते और सुन्दर पत्तों से लदे हुए नगर के चारों ओर सुशोभित हैं।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “विश्वामित्र का जनकपुर में प्रवेश” प्रकरण का दोहा २१२ है। इस प्रकरण में विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुर आगमन और मिथिला की अनुपम शोभा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
विश्वामित्र का जनकपुर में प्रवेश