सीय बिलोकि धीरता भागी
सीय बिलोकि धीरता भागी
चौपाई ३, दोहा ३३८ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
सीय बिलोकि धीरता भागी। रहे कहावत परम बिरागी॥ लीन्हि रायँ उर लाइ जानकी। मिटी महामरजाद ग्यान की॥ ३ ॥
अर्थ
वे परम वैराग्यवान् कहलाते थे; पर सीताजी को देखकर उनका भी धीरज भाग गया। राजा ने जानकीजी को हृदय से लगा लिया। [प्रेम के प्रभाव से] ज्ञान की महान् मर्यादा मिट गयी (ज्ञान का बाँध टूट गया)।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “श्रीसीता-राम विवाह” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा ३३८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में श्रीसीता-राम सहित चारों राजकुमारों के विवाह और जनकपुर के मंगलमय उत्सव का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीसीता-राम विवाह