सहित बधूटिन्ह कुअँर सब तब आए
सहित बधूटिन्ह कुअँर सब तब आए
दोहा ३२७ · बालकाण्ड
दोहा पाठ
सहित बधूटिन्ह कुअँर सब तब आए पितु पास। सोभा मंगल मोद भरि उमगेउ जनु जनवास॥ ३२७ ॥
अर्थ
तब सब चारों कुमार बहुओं सहित पिताजी के पास आये। ऐसा मालूम होता था मानो शोभा, मंगल और आनन्द से भरकर जनवासा उमड़ पड़ा हो।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “श्रीसीता-राम विवाह” प्रकरण का दोहा ३२७ है। इस प्रकरण में श्रीसीता-राम सहित चारों राजकुमारों के विवाह और जनकपुर के मंगलमय उत्सव का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीसीता-राम विवाह