राम नाम नरकेसरी कनककसिपु कलिकाल

दोहा २७ · बालकाण्ड

दोहा पाठ

राम नाम नरकेसरी कनककसिपु कलिकाल। जापक जन प्रहलाद जिमि पालिहि दलि सुरसाल॥ २७ ॥

अर्थ

रामनाम श्रीनरसिंह भगवान् है, कलियुग हिरण्यकशिपु है और जप करने वाले जन प्रह्लाद के समान हैं; यह रामनाम देवताओं के शत्रु (कलियुग-रूपी दैत्य) को मारकर जप करने वालों की रक्षा करेगा।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “रामनाम की महिमा” प्रकरण का दोहा २७ है। इस प्रकरण में रामनाम की सर्वोच्च महिमा और कलियुग में नाम-स्मरण के कल्याणकारी प्रभाव का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
रामनाम की महिमा