पुर पूरब दिसि गे दोउ भाई

चौपाई १, दोहा २२४ के अंतर्गत · बालकाण्ड

चौपाई पाठ

पुर पूरब दिसि गे दोउ भाई। जहँ धनुमख हित भूमि बनाई॥ अति बिस्तार चारु गच ढारी। बिमल बेदिका रुचिर सँवारी॥ १ ॥

अर्थ

दोनों भाई नगर के पूरब ओर गये; जहाँ धनुषयज्ञ के लिये [रंग] भूमि बनायी गयी थी। बहुत लंबा-चौड़ा सुन्दर ढला हुआ पक्का आँगन था, जिस पर सुन्दर और निर्मल वेदी सजायी गयी थी।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “श्रीराम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण” प्रकरण का चौपाई १, दोहा २२४ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा जनकपुर भ्रमण और नगरवासियों के मुग्ध होने का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीराम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण