पारबती पहिं जाइ तुम्ह प्रेम परिच्छा

दोहा ७७ · बालकाण्ड

दोहा पाठ

पारबती पहिं जाइ तुम्ह प्रेम परिच्छा लेहु। गिरिहि प्रेरि पठएहु भवन दूरि करेहु संदेहु॥ ७७ ॥

अर्थ

आप लोग पार्वती के पास जाकर उनके प्रेम की परीक्षा लीजिये और हिमाचल को कहकर [उन्हें पार्वती को लिवा लाने के लिये भेजिये तथा] पार्वती को घर भिजवाइये और उनके सन्देह को दूर कीजिये।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “राम का शिवजी से विवाह-अनुरोध” प्रकरण का दोहा ७७ है। इस प्रकरण में श्रीराम द्वारा शिवजी को पार्वती से विवाह करने के अनुरोध और शिवजी की सहर्ष स्वीकृति का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राम का शिवजी से विवाह-अनुरोध