नित नूतन द्विज सहस सत बरेहु

दोहा १६८ · बालकाण्ड

दोहा पाठ

नित नूतन द्विज सहस सत बरेहु सहित परिवार। मैं तुम्हरे संकलप लगि दिनहिं करबि जेवनार॥ १६८ ॥

अर्थ

नित्य नये एक लाख ब्राह्मणों को कुटुम्ब सहित निमन्त्रित करना। मैं तुम्हारे संकल्प [के काल अर्थात्‌ एक वर्ष] तक प्रतिदिन भोजन बना दिया करूँगा।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “प्रतापभानु की कथा” प्रकरण का दोहा १६८ है। इस प्रकरण में राजा प्रतापभानु के छल द्वारा विपथित होने और ब्राह्मण-शाप से उनके विनाश का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
प्रतापभानु की कथा