करि छलु मूढ़ हरी बैदेही
करि छलु मूढ़ हरी बैदेही
चौपाई ३, दोहा ४९ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
करि छलु मूढ़ हरी बैदेही। प्रभु प्रभाउ तस बिदित न तेही॥ मृग बधि बंधु सहित हरि आए। आश्रमु देखि नयन जल छाए॥ ३ ॥
अर्थ
मूर्ख (रावण) ने छल करके सीताजी को हर लिया। उसे श्रीरामचन्द्रजी के वास्तविक प्रभाव का कुछ भी पता न था। मृग को मारकर भाई लक्ष्मण सहित श्रीहरि आश्रम में आये और उसे खाली देखकर (अर्थात् वहाँ सीताजी को न पाकर) उनके नेत्रों में आँसू भर आये।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “याज्ञवल्क्य-भरद्वाज संवाद, प्रयाग माहात्म्य” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा ४९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में प्रयाग में भरद्वाज और याज्ञवल्क्य के संवाद तथा रामकथा की भूमिका का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
याज्ञवल्क्य-भरद्वाज संवाद, प्रयाग माहात्म्य