कहि जय जय जय रघुकुलकेतू

चौपाई ४, दोहा २८५ के अंतर्गत · बालकाण्ड

चौपाई पाठ

कहि जय जय जय रघुकुलकेतू। भृगुपति गए बनहि तप हेतू॥ अपभयँ कुटिल महीप डेराने। जहँ तहँ कायर गवँहिं पराने॥ ४ ॥

अर्थ

हे रघुकुल के पताका स्वरूप श्रीरामचन्द्रजी! आपकी जय हो, जय हो, जय हो। ऐसा कहकर परशुरामजी तप के लिये वन को चले गये। [यह देखकर] दुष्ट राजा लोग बिना ही कारण के (मनःकल्पित) डर से डर गये, वे कायर चुपके से जहाँ-तहाँ भाग गये।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “श्रीराम-लक्ष्मण और परशुराम संवाद” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा २८५ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में श्रीराम-लक्ष्मण और परशुराम के मध्य तीखा संवाद तथा परशुराम का शांत होना का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीराम-लक्ष्मण और परशुराम संवाद