जानि कृपाकर किंकर मोहू

चौपाई २, दोहा ८ के अंतर्गत · बालकाण्ड

चौपाई पाठ

जानि कृपाकर किंकर मोहू। सब मिलि करहु छाड़ि छल छोहू॥ निज बुधि बल भरोस मोहि नाहीं। तातें बिनय करउँ सब पाहीं॥ २ ॥

अर्थ

मुझको अपना दास जानकर, कृपाकर, आप सब लोग मिलकर छल छोड़कर कृपा कीजिए। मुझे अपने बुद्धि-बल का भरोसा नहीं है, इसलिए मैं सबसे विनती करता हूँ।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “जीवों में रामरूप वन्दना” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में समस्त चौरासी लाख योनियों में सीताराममय जगत् देखकर कवि की सर्वजीव वन्दना का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
जीवों में रामरूप वन्दना