द्वादस अच्छर मंत्र पुनि जपहिं सहित

दोहा १४३ · बालकाण्ड

दोहा पाठ

द्वादस अच्छर मंत्र पुनि जपहिं सहित अनुराग। बासुदेव पद पंकरुह दंपति मन अति लाग॥ १४३ ॥

अर्थ

और द्वादशाक्षर मन्त्र (ॐ नमो भगवते वासुदेवाय) का प्रेम सहित जप करते थे। भगवान् वासुदेव के चरणकमलों में उन राजा-रानी का मन बहुत ही लग गया।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “मनु-शतरूपा तप एवं वरदान” प्रकरण का दोहा १४३ है। इस प्रकरण में मनु-शतरूपा की कठोर तपस्या और भगवान द्वारा पुत्र रूप में प्रकट होने के वरदान का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
मनु-शतरूपा तप एवं वरदान