देखन बागु कुअँर दुइ आए

चौपाई १, दोहा २२९ के अंतर्गत · बालकाण्ड

चौपाई पाठ

देखन बागु कुअँर दुइ आए। बय किसोर सब भाँति सुहाए॥ स्याम गौर किमि कहौं बखानी। गिरा अनयन नयन बिनु बानी॥ १ ॥

अर्थ

दो राजकुमार बाग देखने आए हैं। वे किशोर अवस्था के हैं और सब प्रकार से सुन्दर हैं। वे साँवले और गोरे [रंग के] हैं; उनके सौन्दर्य को मैं कैसे बखान करूँ। वाणी नेत्रों के बिना है और नेत्र वाणी के बिना हैं।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “पुष्पवाटिका में सीताराम का मिलन” प्रकरण का चौपाई १, दोहा २२९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में पुष्पवाटिका में श्रीसीताराम का परस्पर प्रथम दर्शन और मिलन का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
पुष्पवाटिका में सीताराम का मिलन