बारहिं बार लेति उर लाई

चौपाई ४, दोहा ७२ के अंतर्गत · बालकाण्ड

चौपाई पाठ

बारहिं बार लेति उर लाई। गदगद कंठ न कछु कहि जाई॥ जगत मातु सर्बग्य भवानी। मातु सुखद बोलीं मृदु बानी॥ ४ ॥

अर्थ

फिर बार-बार उसे हृदय से लगाने लगीं। प्रेम से मैनाका गला भर आया, कुछ कहा नहीं जाता। जगज्जननी भवानीजी तो सर्वज्ञ ठहरीं। [माता के मन की दशा को जानकर] वे माता को सुख देने वाली कोमल वाणी से बोलीं--।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “पार्वती का जन्म और तपस्या” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा ७२ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में सती के पार्वती रूप में जन्म और शिव-प्राप्ति हेतु कठोर तपस्या का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
पार्वती का जन्म और तपस्या