बार बार कौसिक चरन सीसु नाइ

दोहा ३३१ · बालकाण्ड

दोहा पाठ

बार बार कौसिक चरन सीसु नाइ कह राउ। यह सबु सुखु मुनिराज तव कृपा कटाच्छ पसाउ॥ ३३१ ॥

अर्थ

बार-बार विश्वामित्रजी के चरणों में सिर नवाकर राजा कहते हैं— हे मुनिराज! यह सब सुख आपकी ही कृपा-कटाक्ष का प्रसाद है।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “श्रीसीता-राम विवाह” प्रकरण का दोहा ३३१ है। इस प्रकरण में श्रीसीता-राम सहित चारों राजकुमारों के विवाह और जनकपुर के मंगलमय उत्सव का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीसीता-राम विवाह