सीता सचिव सहित दोउ भाई

चौपाई १, दोहा ८७ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड

चौपाई पाठ

सीता सचिव सहित दोउ भाई। सृंगबेरपुर पहुँचे जाई॥ उतरे राम देवसरि देखी। कीन्ह दंडवत हरषु बिसेषी॥ १ ॥

अर्थ

सीताजी और मन्त्री सहित दोनों भाई श्रृंगवेरपुर जा पहुँचे। वहाँ गंगा जी को देखकर श्रीरामजी उतर पड़े और बड़े हर्ष के साथ उन्होंने दण्डवत् की।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “शृंगवेरपुर में निषादराज द्वारा सेवा” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ८७ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में शृंगवेरपुर में निषादराज गुह द्वारा श्रीराम की प्रेमपूर्ण सेवा और भक्तिपूर्ण स्वागत का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
शृंगवेरपुर में निषादराज द्वारा सेवा