साथ लागि मुनि सिष्य बोलाए
साथ लागि मुनि सिष्य बोलाए
चौपाई २, दोहा १०९ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड
चौपाई पाठ
साथ लागि मुनि सिष्य बोलाए। सुनि मन मुदित पचासक आए॥ सबन्हि राम पर प्रेम अपारा। सकल कहहिं मगु दीख हमारा॥ २ ॥
अर्थ
फिर साथ जाने के लिए मुनि ने शिष्यों को बुलाया। सुनते ही मन में हर्षित होकर कोई पचास शिष्य आ गए। सभी का श्रीरामजी पर अपार प्रेम है। सभी कहते हैं कि मार्ग हमारा देखा हुआ है।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “प्रयाग में भरद्वाज से भेंट” प्रकरण का चौपाई २, दोहा १०९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में प्रयाग में भरद्वाज मुनि से श्रीराम की भेंट और यमुनातट निवासियों के प्रेम का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
प्रयाग में भरद्वाज से भेंट