रउरे अंग जोगु जग को है

चौपाई ३, दोहा २८५ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड

चौपाई पाठ

रउरे अंग जोगु जग को है। दीप सहाय कि दिनकर सोहै॥ रामु जाइ बनु करि सुर काजू। अचल अवधपुर करिहहिं राजू॥ ३ ॥

अर्थ

आपके सहायक होने योग्य जगत में कौन है ? दीपक सूर्य की सहायता करने जाकर कहीं शोभा पा सकता है? श्रीरामचन्द्रजी वन में जाकर देवताओं का कार्य करके अवधपुरी में अचल राज्य करेंगे।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “कौसल्या-सुनयना संवाद, सीता का शील” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा २८५ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में कौसल्या-सुनयना संवाद में श्रीसीताजी के शील, धैर्य और पतिव्रत धर्म की महिमा का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
कौसल्या-सुनयना संवाद, सीता का शील