जिऐ मीन बरु बारि बिहीना
जिऐ मीन बरु बारि बिहीना
चौपाई १, दोहा ३३ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड
चौपाई पाठ
जिऐ मीन बरु बारि बिहीना। मनि बिनु फनिकु जिऐ दुख दीना॥ कहउँ सुभाउ न छलु मन माहीं। जीवनु मोर राम बिनु नाहीं॥ १ ॥
अर्थ
मछली चाहे बिना पानी के जीती रहे और साँप भी चाहे बिना मणि के दीन-दुखी होकर जीता रहे। परन्तु मैं स्वभाव से ही कहता हूँ, मन में [जरा भी] छल रखकर नहीं कि मेरा जीवन राम के बिना नहीं है।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “दशरथ-कैकेयी संवाद, सुमंत्र का राम को बुलाना” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ३३ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में दशरथ-कैकेयी संवाद, दो वरों की माँग और सुमंत्र द्वारा श्रीराम को महल में बुलाने का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
दशरथ-कैकेयी संवाद, सुमंत्र का राम को बुलाना