एहिं प्रतिपालउँ सबु परिवारू
एहिं प्रतिपालउँ सबु परिवारू
चौपाई ४, दोहा १०० के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड
चौपाई पाठ
एहिं प्रतिपालउँ सबु परिवारू। नहिं जानउँ कछु अउर कबारू॥ जौं प्रभु पार अवसि गा चहहू। मोहि पद पदुम पखारन कहहू॥ ४ ॥
अर्थ
मैं तो इसी नाव से सारे परिवार का पालन-पोषण करता हूँ। दूसरा कोई धंधा नहीं जानता। हे प्रभु! यदि तुम अवश्य ही पार जाना चाहते हो तो मुझे पहले अपने चरण-कमल पखारने (धो लेने) के लिये कह दो।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “केवट का प्रेम और गंगा पार” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा १०० के अंतर्गत है। इस प्रकरण में केवट द्वारा प्रभु के चरण पखारने और श्रीराम-सीता-लक्ष्मण को गंगा पार उतारने का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
केवट का प्रेम और गंगा पार