भूरि भाग भाजनु भयहु मोहि समेत

दोहा ७४ · अयोध्याकाण्ड

दोहा पाठ

भूरि भाग भाजनु भयहु मोहि समेत बलि जाउँ। जौं तुम्हरें मन छाड़ि छलु कीन्ह राम पद ठाउँ॥ ७४ ॥

अर्थ

मैं बलिहारी जाती हूँ; [हे पुत्र!] मेरे समेत तुम बड़े ही सौभाग्य के भाजन हुए, जो तुम्हारे मन ने छल छोड़कर श्रीरामजी के चरणों में स्थान पाया है।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “श्रीलक्ष्मण-सुमित्रा-संवाद” प्रकरण का दोहा ७४ है। इस प्रकरण में लक्ष्मण को सुमित्रा की राम-सीता सेवा हेतु प्रेरणा और आशीर्वाद का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीलक्ष्मण-सुमित्रा-संवाद