बन हित कोल किरात किसोरी

चौपाई १, दोहा ६० के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड

चौपाई पाठ

बन हित कोल किरात किसोरी। रचीं बिरंचि बिषय सुख भोरी॥ पाहनकृमि जिमि कठिन सुभाऊ। तिन्हहि कलेसु न कानन काऊ॥ १ ॥

अर्थ

वन के लिये तो ब्रह्माजी ने विषय-सुख को न जाननेवाली कोल और भीलों की लड़कियों को रचा है, जिनका पत्थर के कीड़े जैसा कठोर स्वभाव है। उन्हें वन में कभी क्लेश नहीं होता।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “राम-कौसल्या संवाद” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ६० के अंतर्गत है। इस प्रकरण में श्रीराम द्वारा माता कौसल्या को वनवास का समाचार और धर्म का उपदेश का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राम-कौसल्या संवाद