मोर कहा तुम्ह ताहि सुनावहु
मोर कहा तुम्ह ताहि सुनावहु
चौपाई ४, दोहा १९ के अंतर्गत · अरण्यकाण्ड
चौपाई पाठ
मोर कहा तुम्ह ताहि सुनावहु। तासु बचन सुनि आतुर आवहु॥ दूतन्ह कहा राम सन जाई। सुनत राम बोले मुसुकाई॥ ४ ॥
अर्थ
मेरा यह कथन तुम लोग उसे सुनाओ और उसका वचन (उत्तर) सुनकर शीघ्र आओ। दूतों ने जाकर यह सन्देश श्रीरामचन्द्रजी से कहा। उसे सुनते ही श्रीरामचन्द्रजी मुसकराकर बोले--।
संदर्भ
यह अरण्यकाण्ड के “शूर्पणखा कथा, खर-दूषण वध” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा १९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में शूर्पणखा की दुष्टता, उसके उकसावे पर खर-दूषण का श्रीराम से युद्ध और उनका संहार का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
शूर्पणखा कथा, खर-दूषण वध