हारि परा खल बहु बिधि भय

दोहा २९ (क) · अरण्यकाण्ड

दोहा पाठ

हारि परा खल बहु बिधि भय अरु प्रीति देखाइ। तब असोक पादप तर राखिसि जतन कराइ॥ २९ (क) ॥

अर्थ

सीताजी को बहुत प्रकार से भय और प्रीति दिखलाकर जब वह दुष्ट हार गया, तब उन्हें जतन कराके अशोक-वृक्ष के नीचे रख दिया।

संदर्भ

यह अरण्यकाण्ड के “जटायु-रावण युद्ध” प्रकरण का दोहा २९ (क) है। इस प्रकरण में जटायु द्वारा सीताजी की रक्षा हेतु रावण से वीरतापूर्ण युद्ध और घायल होने का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
जटायु-रावण युद्ध