अति प्रसन्न रघुनाथहि जानी

चौपाई १, दोहा ४३ के अंतर्गत · अरण्यकाण्ड

चौपाई पाठ

अति प्रसन्न रघुनाथहि जानी। पुनि नारद बोले मृदु बानी॥ राम जबहिं प्रेरेउ निज माया। मोहेहु मोहि सुनहु रघुराया॥ १ ॥

अर्थ

श्रीरघुनाथजी को अत्यन्त प्रसन्न जानकर नारदजी फिर कोमल वाणी बोले-हे रामजी! हे रघुनाथजी ! सुनिये, जब आपने अपनी माया को प्रेरित करके मुझे मोहित किया था,।

संदर्भ

यह अरण्यकाण्ड के “नारद-राम संवाद” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ४३ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में देवर्षि नारद और श्रीराम के बीच भक्ति, नाम-महिमा और दिव्य कृपा के गूढ़ संवाद का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
नारद-राम संवाद