सुनु खगेस तेहि अवसर ब्रह्मा सिव

दोहा ११ (ग) · उत्तरकाण्ड

दोहा पाठ

सुनु खगेस तेहि अवसर ब्रह्मा सिव मुनि बृंद। चढ़ि बिमान आए सब सुर देखन सुखकंद॥ ११ (ग) ॥

अर्थ

[काकभुशुण्डिजी कहते हैं--] हे पक्षिराज गरुड़जी! सुनिये; उस समय ब्रह्माजी, शिवजी और मुनियों के समूह तथा विमानों पर चढ़कर सब देवता आनन्दकन्द भगवान् के दर्शन करने के लिये आये।

संदर्भ

यह उत्तरकाण्ड के “राम का स्वागत, भरत मिलाप” प्रकरण का दोहा ११ (ग) है। इस प्रकरण में अयोध्या में श्रीराम के स्वागत और भरत मिलाप के आनंदमय प्रसंग का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राम का स्वागत, भरत मिलाप