गयउ गरुड़ जहँ बसइ भुसुंडा

चौपाई १, दोहा ६३ के अंतर्गत · उत्तरकाण्ड

चौपाई पाठ

गयउ गरुड़ जहँ बसइ भुसुंडा। मति अकुंठ हरि भगति अखंडा॥ देखि सैल प्रसन्न मन भयऊ। माया मोह सोच सब गयऊ॥ १ ॥

अर्थ

गरुड़जी वहाँ गये जहाँ निर्बाध बुद्धि और पूर्ण भक्तिवाले काकभुशुण्डिजी बसते थे। उस पर्वत को देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया और [उसके दर्शन से ही] सब माया, मोह तथा सोच जाता रहा।

संदर्भ

यह उत्तरकाण्ड के “गरुड़ मोह, काकभुशुण्डि की रामकथा” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ६३ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में शिव-पार्वती संवाद, गरुड़ के मोह और काकभुशुण्डि द्वारा रामकथा श्रवण का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
गरुड़ मोह, काकभुशुण्डि की रामकथा