कह सीता बिधि भा प्रतिकूला

चौपाई ४, दोहा १२ के अंतर्गत · सुन्दरकाण्ड

चौपाई पाठ

कह सीता बिधि भा प्रतिकूला। मिलिहि न पावक मिटिहि न सूला॥ देखिअत प्रगट गगन अंगारा। अवनि न आवत एकउ तारा॥ ४ ॥

अर्थ

सीताजी [मन-ही-मन] कहने लगीं--[क्या करूँ] विधाता ही प्रतिकूल हो गया। न आग मिलेगी, न पीड़ा मिटेगी। आकाश में अंगारे प्रकट दिखायी दे रहे हैं, पर पृथ्वी पर एक भी तारा नहीं आता।

संदर्भ

यह सुन्दरकाण्ड के “श्रीसीता-त्रिजटा संवाद” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा १२ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में सीता और त्रिजटा के संवाद तथा शुभ स्वप्न द्वारा आशा का संचार का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीसीता-त्रिजटा संवाद