बदन पइठि पुनि बाहेर आवा

चौपाई ६, दोहा २ के अंतर्गत · सुन्दरकाण्ड

चौपाई पाठ

बदन पइठि पुनि बाहेर आवा। मागा बिदा ताहि सिरु नावा॥ मोहि सुरन्ह जेहि लागि पठावा। बुधि बल मरमु तोर मैं पावा॥ ६ ॥

अर्थ

और वे उसके मुँह में घुसकर [तुरंत] फिर बाहर निकल आये और उसे सिर नवाकर विदा माँगने लगे। [उसने कहा--] मैंने तुम्हारी बुद्धि-बल का मर्म पा लिया, जिसके लिये देवताओं ने मुझे भेजा था।

संदर्भ

यह सुन्दरकाण्ड के “हनुमानजी का लंका प्रस्थान, सुरसा परीक्षा” प्रकरण का चौपाई ६, दोहा २ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में हनुमानजी का लंका प्रस्थान, सुरसा परीक्षा और छाया-ग्राहिणी राक्षसी वध का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
हनुमानजी का लंका प्रस्थान, सुरसा परीक्षा