सैल बिसाल आनि कपि देहीं

चौपाई १, दोहा २ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड

चौपाई पाठ

सैल बिसाल आनि कपि देहीं। कंदुक इव नल नील ते लेहीं॥ देखि सेतु अति सुंदर रचना। बिहसि कृपानिधि बोले बचना॥ १ ॥

अर्थ

वानर बड़े-बड़े पहाड़ ला-लाकर देते हैं और नल-नील उन्हें गेंद की तरह ले लेते हैं। सेतु की अत्यन्त सुन्दर रचना देखकर कृपानिधि श्रीरामजी हँसकर वचन बोले--।

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “सेतु निर्माण और रामेश्वर स्थापना” प्रकरण का चौपाई १, दोहा २ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में नल-नील द्वारा सेतु निर्माण और श्रीरामेश्वर की स्थापना का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
सेतु निर्माण और रामेश्वर स्थापना