जिन्ह कर नासा कान निपाता

चौपाई ५, दोहा ५ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड

चौपाई पाठ

जिन्ह कर नासा कान निपाता। तिन्ह रावनहि कही सब बाता॥ सुनत श्रवन बारिधि बंधाना। दस मुख बोलि उठा अकुलाना॥ ५ ॥

अर्थ

जिन राक्षसों के नाक और कान काट डाले गये, उन्होंने रावण से सब समाचार कहा। समुद्र [पर सेतु] का बाँधा जाना कानों से सुनते ही रावण घबड़ाकर दसों मुखों से बोल उठा--

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “राम का समुद्र पार, सुबेल पर निवास” प्रकरण का चौपाई ५, दोहा ५ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में श्रीराम का सेना सहित समुद्र पार कर सुबेल पर्वत पर डेरा और रावण की व्याकुलता का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राम का समुद्र पार, सुबेल पर निवास