उदित अगस्ति पंथ जल सोषा
उदित अगस्ति पंथ जल सोषा
चौपाई २, दोहा १६ के अंतर्गत · किष्किन्धाकाण्ड
चौपाई पाठ
उदित अगस्ति पंथ जल सोषा। जिमि लोभहि सोषइ संतोषा॥ सरिता सर निर्मल जल सोहा। संत हृदय जस गत मद मोहा॥ २ ॥
अर्थ
अगस्त्य के तारे ने उदय होकर मार्ग के जल को सोख लिया, जैसे सन्तोष लोभ को सोख लेता है। नदियों और तालाबों का निर्मल जल ऐसी शोभा पा रहा है जैसे मद और मोह से रहित संतों का हृदय !।
संदर्भ
यह किष्किन्धाकाण्ड के “शरद ऋतु वर्णन” प्रकरण का चौपाई २, दोहा १६ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में शरद ऋतु की निर्मल आकाश, स्वच्छ जल और शांत प्रकृति की सुंदर छटा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
शरद ऋतु वर्णन