एहि बिधि होत बतकही आए बानर
एहि बिधि होत बतकही आए बानर
दोहा २१ · किष्किन्धाकाण्ड
दोहा पाठ
एहि बिधि होत बतकही आए बानर जूथ। नाना बरन सकल दिसि देखिअ कीस बरूथ॥ २१ ॥
अर्थ
इस प्रकार बातचीत हो रही थी कि वानरों के यूथ (झुंड) आ गये। अनेक रंगों के वानरों के दल सब दिशाओं में दिखायी देने लगे।
संदर्भ
यह किष्किन्धाकाण्ड के “सुग्रीव-राम संवाद और वानरों का प्रस्थान” प्रकरण का दोहा २१ है। इस प्रकरण में सुग्रीव-राम संवाद और सीताजी की खोज हेतु वानर दलों का चारों दिशाओं में प्रस्थान का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
सुग्रीव-राम संवाद और वानरों का प्रस्थान