धनुष चढ़ाइ कहा तब जारि करउँ

दोहा १९ · किष्किन्धाकाण्ड

दोहा पाठ

धनुष चढ़ाइ कहा तब जारि करउँ पुर छार। ब्याकुल नगर देखि तब आयउ बालिकुमार॥ १९ ॥

अर्थ

तदनन्तर लक्ष्मणजी ने धनुष चढ़ाकर कहा कि नगर को जलाकर अभी राख कर दूँगा। तब नगर भर को व्याकुल देखकर बालिपुत्र अंगदजी उनके पास आये।

संदर्भ

यह किष्किन्धाकाण्ड के “सुग्रीव पर राम की नाराजी, लक्ष्मण का कोप” प्रकरण का दोहा १९ है। इस प्रकरण में वर्षा बाद सुग्रीव की उदासीनता पर राम का असंतोष और लक्ष्मण का कोपसहित किष्किंधा-प्रस्थान का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
सुग्रीव पर राम की नाराजी, लक्ष्मण का कोप